डोनाल्ड ट्रंप की अधिकारी ने उम्र के अंतर को क्यों किया नजरअंदाज, खुलासा शादी का कारण

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की उम्र महज 28 साल ही है, लेकिन उनकी शादी 60 वर्ष के निकोलस रिकियो से हुई है। इस शादी को लेकर अकसर चर्चाएं रही हैं क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है। अब इसे लेकर कैरोलिन ने एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि यह असामान्य बात है कि हम दोनों के बीच उम्र का फासला इतना अधिक है। यहां तक कि मेरे पति की उम्र तो मेरी मां से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि इस शादी को लेकर मेरे पैरेंट्स को भी शुरुआत में दिक्कतें थीं और वे इसे लेकर सहज नहीं थे।

उनसे पॉडकास्ट में पूछा गया कि आपको अपनी उम्र के लड़के नहीं मिले, जो मैच्योर भी हों? इस पर लेविट ने हंसते हुए जवाब दिया कि यदि आप सच्चाई जानना चाहते हैं और ईमानदारी से कहूं तो यही सच है। उन्होंने कहा कि मेरी अपने रियल एस्टेट डिवेलपर पति निकोलस रिकियो से 2022 में मुलाकात हुई थी। हमारी मीटिंग एक म्युचूअल फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। उस समय लेविट न्यू हैंपशायर से चुनाव में उतरी थीं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेविट ने स्वीकार किया कि मेरे पैरेंट्स को इस रिश्ते को स्वीकार करने में समय लगा और शुरुआत में वे इससे असहमत थे। ऐसा इसलिए भी था कि मेरे पति रिकियो की उम्र मेरी मां से भी अधिक है।

प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि शुरुआत में इस रिश्ते पर आगे बढ़ने में मुश्किल हुई थी। लेविट ने कहा कि मैंने जब पहली बार रिकियो को देखा तो सोचा कि यह कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पारिवारिक रिश्ते भी काफी अच्छे हैं। हम सभी एक दोस्त की तरह हैं। मेरे पति मेरे पैरेंट्स का बहुत सम्मान करते हैं। हम सभी लोग जब मिलते हैं तो बहुत मस्ती और मजाक भी होता है। उन्होंने कहा कि मेरे पति शानदार व्यक्ति हैं। उनकी उम्र पर जाना ठीक नहीं है। वह सेल्फ मेड इंसान हैं और काफी शानदार हैं। आज हमारा एक सुंदर बेबी है और हम एक अच्छी जिंदगी गुजार रहे हैं।

 

#Donald Trump

Source : Agency

15 + 7 =

ANKUR PANDEY(Owner/Editor)

Email: [email protected]

Mobile: 9200444084

C.G Office Add: Khairagarh, Chhuikhadan Gandai, KHAIRAGARH, Chhattisgarh, India 491881